फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनईपी राष्ट्र निर्माण का सशक्त उपकरण : रावत

Wed, 05 Nov 2025 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। दीक्षांत समारोह में पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत के नेतृत्व में विवि ने अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार और सुशासन के नए मानदंड स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा निर्मित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा को केवल डिग्री या रोजगार का साधन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त उपकरण बना रही है। यह नीति विद्यार्थियों में रनवाचार, चिंतन और आत्मनिर्भरता के भाव को प्रोत्साहित करती है। यह शिक्षा को जीवन के साथ एकात्म करने की दिशा में युगांतरकारी कदम है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य इस परिवर्तन की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। कहा आज हमारे राज्य के विद्यार्थियों को डिजिटल छात्र पहचान प्राप्त हो चुकी है और डिग्रियां डिजिटल लॉकर पर निर्गत की जा चुकी हैं। यह उच्च शिक्षा को कागजरहित, पारदर्शी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। सरकार का उद्देश्य है उच्च शिक्षा केवल कुछ लोगों तक सीमित न रहे, बल्कि हर उस विद्यार्थी तक पहुंचे जिसमें आगे बढ़ने की जिज्ञासा है। ऐसे में विशेष आर्थिक सहायता योजना लागू की गई है, जिसके अंतर्गत अब तक 527 विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा आर्थिक अभाव के कारण बाधित न हो। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें