कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित जीबी पंत पुस्तकालय में सोसायटी फाॅर प्रोमोशन आॅफ लेबोरेटरी प्रोफेशनल (एसपीएलपी) उत्तराखंड, गणित व कंप्यूटर साइंस विभाग के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय डिजिटल रिपोजेटरी थ्रू डीस्पेस विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न हो गयी।
मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एचएस धामी ने कहा कि डिजिटल इंडिया के दौर में पुस्तकालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से से सुसज्जित किया जाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यशालाओं के आयोजन से नई-नई तकनीकी जानकारियों को सीखने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुचेतन साह ने कुलपति को पुष्प गुच्छ, शाल तथा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर एनएसएस के मंडलीय समन्वयक प्रो. ललित तिवारी व सुचेतन साह ने सभी 30 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भेंट किए। इस मौके पर पुनीत, अब्दुल, मनोज, एकता, पूर्णिमा, मीनू साह, दीपिका राज, बृजमोहन उप्रेती, गायत्री जोशी आदि मौजूद थे।