विज्ञान विषय के विद्यार्थियों को चाहिए कि वह इसे एकाग्रता से ही पढ़ें। पढ़ाई करते वक्त मस्तिष्क पर ज्यादा जोर न पड़े इसके लिए लगातार पढ़ाई न कर रुक-रुक कर पढ़ें। यह बात जेएनयू के न्यूरोलाजिस्ट डॉ. दीपक शर्मा ने कही।
शर्मा रविवार को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से कुमाऊं विवि के हरमिटेज भवन सभागार में इंस्पायर प्रोगाम के तहत चल रहेे विज्ञान शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बच्चों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के टिप्स भी दिए।
डॉ. शर्मा ने तंत्रिका तंत्र का महत्व भी बताया। इस दौरान एनसीईआरटी के गणित विभाग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. हुकुम सिंह ने गणित विषय की कई जानकारियां दी। इससे पूर्व शिविर के संयोजक और डीएसबी परिसर के विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई। बता दें कि शिविर में कुमाऊं भर के 150 स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। शिविर का मकसद बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करना तथा विज्ञान के बारे में प्रारंभिक जानकारियां देना है। शिविर को सफल बनाने में केडी मथेला, सीएस ढैला, सौरभ गुप्ता, गजेंद्र खारी, अंजलि सोलंकी, कुणाल जोशी, अशोक कुमार आदि जुटे हैं।