फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी धीरे-धीरे खोल रहे कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा

Sat, 19 Nov 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
एनडी तिवारी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की अनदेखी से नाराज पूर्व सीएम एनडी तिवारी के परिवार की गफूरबस्ती में भी सक्रियता बढ़ी है। समझा जाता है कि पूर्व सीएम ने दमुवाढूंगा के बाद गफूरबस्ती का मामला उठाकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


एनडी तिवारी ने पिछले साल सुशीला तिवारी अस्पताल की समस्याओं सहित कई मामलों को उठाया था, लेकिन सीएम हरीश रावत ने आश्वासन देकर तिवारी को शांत कर दिया। प्रदेश सरकार की अनदेखी का मामला अंदर ही अंदर तिवारी परिवार के लिए घाव बन गया।

पूर्व सीएम के जन्मदिन समारोह में वित्तमंत्री ने शामिल होकर घाव भरने की कोशिश की, लेकिन लगता नहीं है कि घाव भर गया है। कांग्रेस की तरफ से एनडी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी को टिकट देने के मामले में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।
विज्ञापन


लोगों का मानना है कि इसी दर्द से परेशान एनडी तिवारी ने दमुवाढूंगा को मालिकाना हक दिलाने के मुद्दे को उठाया।  इसी प्रकार गफूरबस्ती के मुद्दे को उठाकर पूर्व सीएम ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस सभा में वक्ताओं ने सीधे वित्तमंत्री को कठघरे में खड़ा किया। माना जा रहा है कि इसका असर वित्तमंत्री के विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें