भीमताल (नैनीताल)। राजकीय इंटर कॉलेज बानना में संकुल पिनरों की खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया। अंडर-14 बालक वर्ग में 60 मीटर दौड़ में नवीन प्रथम, भविष्य द्वितीय, गौरव तृतीय, बालिका वर्ग में भूमिका प्रथम, खुशी द्वितीय, गीतांजलि तृतीय, 600 मीटर में भास्करानंद प्रथम, नीरज द्वितीय, भविष्य तृतीय, बालिका वर्ग में गायत्री प्रथम, गीतांजलि द्वितीय और चंद्रा को तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद में नीरज प्रथम, राहुल द्वितीय, दीक्षित ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 में 100 मीटर दौड़ में संतोष पलड़िया प्रथम, दीपक पलड़िया द्वितीय, दीपक कोटलिया तृतीय और बालिका वर्ग में गुंजन प्रथम, बबीता द्वितीय, ललिता तृतीय स्थान पर रहीं। बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बानना विजेता रहा। व्यायाम प्रशिक्षण कृष्ण चंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान शिक्षक दीपक नौगाई, एमसी जोशी, दिनेश पांडे, नीरज सती, गोविंद बल्लभ पंत, मुक्ता सत्याल, रश्मि सती, भावना जीना, कमला दफौटी आदि मौजूद रहे।