पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुवाकोट पोखरी, गैरगांव, सकलवार में युवा संगठन समिति की ओर से वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। फाइनल में नवयुवक मंगल दल ककोड़ ने यंग दबंग ककोड़ को पराजित किया। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य डिकर मेवाड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता रावत, कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष बलवीर रावत, चंदू रावत, रोशन रावत आदि मौजूद रहे।