भीमताल (नैनीताल)। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरकारी कैंटीनों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनआरएलएम विभाग की ओर से महिलाओं को निशुल्क कैंटीन संचालन का दायित्व टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से सौंपा गया है। जिले में नैनीताल में दो, भीमताल में एक, रामनगर और कालाढूंगी में एक-एक कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। महिलाओं की ओर से कैंटीन में पहाड़ी व्यंजनों के साथ मांग के अनुरूप भोजन परोसा जा रहा है। कैंटीन संचालन से 50 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि महिलाएं 80 हजार रुपये से अधिक की आय कर अपनी आजीविका चला रही है।