फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकुचियाताल क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत, लोग परेशान

Wed, 13 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकुचियाताल क्षेत्र में एक माह से अधिक समय से रसोई गैस की किल्लत बनी है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतें हो रही है। इधर, ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने भवाली स्थित गैस गोदाम में प्रबंधक से भेंट कर क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नौल के ग्राम प्रधान और प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश जोशी राहुल एवं पूर्व प्रधान विशन पोखरिया ने बताया कि नौकुचियाताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक माह दस दिन से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गैस प्रबंधक से भेंट कर नौकुचियाताल क्षेत्र में महीने में रोस्टर के आधार पर चार बार रसोई गैस बंटवाने की मांग की।

साथ ही धमकी दी कि यदि शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीण कुमाऊं मंडल विकास निगम और गैस गोदाम में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रधान रीता कर्नाटक, किरण कुमार भट्ट, प्रेमा पलड़िया, ललिता सांगुड़ी, रवींद्र कर्नाटक, चंद्रशेखर ब्रजवासी, गोपाल साह, हेम भगत, मुकेश नौलिया, संतोष कुमार, जीवन चंद्र, रविशंकर जोशी, भूपाल दत्त पलड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें