भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खनस्यूं में बाल विकास परियोजना की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बेटियों को मजबूत बनाने के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने बेटियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान और कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ नुक्कड़ नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रधान विमला देवी, प्रियंका आदि रहीं।