नैनीताल। हिंदू मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा है कि आगामी 27 व 28 मार्च को संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन मठगांव गोवा में आयोजित होने जा रहा है। इसमें देश भर के किसान, किसान आंदोलन से जुड़े लोग, बेरोजगार समेत श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
मल्लीताल में हुई पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में श्रम हितों की बात होती थी। आज श्रम हितों की रक्षा नहीं हो रही है। 90 के दशक में कर्मचारी छंटनी नीति ने इसे और बढ़ावा दिया। काम के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने को लेकर यह अधिवेशन होने जा रहा है। इसके सुझाव सरकार को भेजे जाएंगे जिससे इनका क्रियान्यवन कर श्रमिक हित को सुरक्षित किया जा सके। ओंकार सिंह ने कहा कि वर्तमान में समाजवादी नेता मधु लिमये व मधु दंडवते का जन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है। उत्तराखंड में भी इसे मनाया जाएगा। प्रदेश में इसी उद्देश्य से वह आए हैं। इस मौक जीवंती भट्ट, गोविंद आदि रहे।