फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आज एरीज में सुंदर खगोलीय दृश्य को देखने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मंगलवार शाम आकाश में बृहस्पति और शुक्र ग्रह एक-दूसरे के निकट दिखाई देंगे। इस खगोलीय घटना को युति कहा जाता है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) ने इसके अवलोकन के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया है। इच्छुक नागरिक और छात्र आज शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच एरीज परिसर पहुंच सकते हैं। यहां दूरबीनों के माध्यम से इस सुंदर खगोलीय दृश्य को देखा जा सकेगा। यह कार्यक्रम खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। संस्थान ने खगोल विज्ञान प्रेमियों से इस अनूठे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। सौरमंडल के ये दो सबसे चमकीले ग्रह सूर्यास्त के बाद पश्चिमी क्षितिज पर एक आकर्षक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। शुक्र ग्रह बृहस्पति से अधिक चमकीला होगा। हालांकि, दोनों ग्रह वास्तव में एक-दूसरे से बहुत दूर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें