फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी में 15 को होगा नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन

Thu, 12 Nov 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। उत्तराखंड के 27वें राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को कालाढूंगी के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट भी उपस्थित रहेंगी। बुधवार को सीडीओ अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें विधायक बंशीधर भगत ने क्षेत्र की समस्त माताओं, बहनों एवं महिलाओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। वहां मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे, प्रताप बोहरा, विनोद बुधलाकोटी, दीवान सिंह बिष्ट, भगवान तिवारी, अनिल कंबोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें