फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नशीले कैप्सूल बरामद, मेडिकल स्टोर स्वामी गिरफ्तार

Sun, 01 Feb 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। शुक्रवार शाम को औषधी निरीक्षक की अगुआई में बंडिया में एक मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। मेडिकल स्टोर के स्वामी के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसको अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला, दीपा अधिकारी प्रभारी एसओटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल, भगवंत सिह, हरवंश सिह राणा के साथ बंडिया मे स्थित संतोष मेडिकल स्टोर की चेकिंग की। स्टोर के अंदर बने रैक में कुछ दवाइयां रखी थी। मेडिकल स्वामी ने अपना नाम संतोष कुमार निवासी छिनकी बताया। दुकान की चेकिंग के दौरान दुकान के काउंटर के रैक से नौ सफेद रंग के डिब्बे मिले। बताया जा रहा है कि बरामद कैप्सूल को सावेज नाम का व्यक्ति लाकर देता है। जो रुद्रपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें