फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीझील की दीवार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कैपिटल सिनेमा के समीप क्षतिग्रस्त दीवार - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल स्थित बैंड हाउस के समीप नैनीझील की दीवारें क्षतिग्रस्त होने लगी हैं, जिससे बैंड हाउस भी खतरे की जद में है। सिंचाई विभाग दीवार की मरम्मत के लिए झील का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते वर्ष जून में शुरुआती बरसात में ही बैंड हाउस के समीप की दीवार झील में समा गई थी। उस समय झील का जलस्तर ज्यादा पर सिंचाई विभाग ने सीमेंट के कट्टों में मलबा और रोड़ी भरकर दीवार की अस्थाई मरम्मत कर दी थी। अब बैंड हाउस के दोनों ओर झील से लगी दीवार कई जगह से क्षतिग्रस्त होने लगी है। बैंड हाउस से कैपिटल सिनेमा की ओर जाने वाले पैदल मार्ग में भी दरार आ गई है।
जून में दीवार गिरने के बाद अस्थाई मरम्मत कर दी गई थी। अभी भी क्षतिग्रस्त दीवार के समीप जलस्तर ज्यादा है। अप्रैल में जलस्तर थोड़ा और कम होने पर दीवार की स्थायी मरम्मत का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

-एचसी सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
जिम कॉर्बेट ने बनवाया था बैंड हाउस
नैनीताल। नैनीताल के बैंड हाउस का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में म्यूनिसिपल कमिश्नर रहे मशहूर शिकारी जिम कॉर्बेट ने कराया था, जिस पर चार हजार रुपये का खर्च आया था। उसके बाद कैप्टन राम सिंह ने यहां सीजन के दिनों में अपनी टीम के साथ बैंड वादन की शुरुआत की थी। उस समय लकड़ी का स्टैंड बनाया गया था। वर्ष 1995 के बाद इसको स्थायी बना दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें