भवाली (नैनीताल)। लॉकडाउन के चलते शहर में लोगों की आवाजाही बंद होने से शहर में घूमने वाले आवारा कुत्तों को खाने की किल्लतों से जूझना पड़ रहा था। ऐसे में श्यामखेत की नंदिता प्रसाद लॉकडाउन के दौरान सुबह अपनी कार में खाना रखकर आवारा कुत्तों को दे रही है। नंदिता हर दो दिन में कुत्तों को खाना खिलाकर उनकी भूख मिटाने का काम कर रही है। नंदिता ने बताया कि वह पहले से ही कुत्तों को खाना खिलाते हुए आ रही है। उन्होंने शहरवासियों से भी कुत्तों और अन्य जानवरों को खाना खिलाने की अपील की है। इधर भीमताल में पशुचिकित्साधिकारी डॉ दीपाली लालवानी भीमताल झील की बतखों और क्षेत्र की गायों को भोजन करा रही है। ताकि जानवर भूखे न रह सके।