फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए खुला नंधौर वन्य जीव अभयारण्य

विज्ञापन
Tourist1.jpg
विज्ञापन
हल्द्वानी। अगर आप जंगल की सैर पर जाना चाहते हैं तो नंधौर वन्यजीव अभयारण्य के गेट आपके लिए खुल गए हैं। वन विभाग की ओर से नंधौर के चोरगलिया और टनकपुर गेट को शुक्रवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 15 नवंबर से नंधौर वन्य जीव अभयारण्य को पर्यटकों के लिए खोला गया है। अभयारण्य में चोरगलिया और टनकपुर गेट से प्रवेश मिलेगा। पर्यटक यहां मछली वन, जौलासाल, चौगान और दुर्गापीपल गेस्ट हाउस तक सैर कर सकते हैं। गेट से एंट्री के लिए प्रत्येक व्यक्ति 100 रुपये और चौपहिया वाहन के लिए 250 रुपये शुल्क रखा गया है। दोपहिया वाहन या साइकिल लेकर अभयारण्य में प्रवेश नहीं किया जा सकता है। दोपहिया वाहन लेकर आने वाले पर्यटकों को किराए पर वाहन लेना होगा। वन विभाग की ओर से अभी सैर के लिए सफारी की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, लेकिन पर्यटक स्थानीय टूर संचालकों से किराये पर वाहन ले सकते हैं। प्रवेश के लिए पर्यटकों को शुल्क देना होगा।
नंधौर वन्य जीव बाहुल्य क्षेत्र है। सुरक्षा की दृष्टि से दोपहिया वाहन से अभयारण्य की सैर पर प्रतिबंध लगाया गया है। चौपहिया वाहन से पर्यटक प्रवेश शुल्क देकर सैर कर सकते हैं। -महातिम यादव, डीएफओ हल्द्वानी प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें