नैनीताल। आगामी 16 सितंबर से 23 सितंबर तक होने वाले प्रतिष्ठित नंदा देवी महोत्सव के तहत जहां धार्मिक आयोजक संस्था राम सेवक सभा की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से भी शहर में लाइट्स लगाने, आकर्षक पंडाल व तोरण द्वार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि नंदा देवी महोत्सव के दौरान शहर में लाइट्स लगाने समेत विभिन्न स्थानों पर वाटरप्रूफ टैंट, पंडाल आदि लगाने के लिए निविदा भी जारी की जा चुकी है। निविदा पत्रों की बिक्री तीन सितंबर तक होगी। चार सितंबर को समिति के समक्ष निविदा खोली जाएगी। इसके अलावा भी पालिका ने महोत्सव के दौरान मेला परिसर समेत शहर की सफाई, स्ट्रीट लाइट्स आदि के लिए कार्ययोजना तय की है।