फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल की एवरेस्ट विजेता बेटी तुसी सम्मानित

Thu, 28 May 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की पर्वतारोही तुसी अनित साह को नेपाल दूतावास में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की सिफारिश पर दिया गया। उनके साथ राजस्थान के नीरज चौधरी और आईटीबीपी के पूर्व अधिकारी प्रेम सिंह को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तुसी ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम दौरान साल 2013 के अपने बेहद कठिन अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान बर्फीली हवाओं के कारण उनकी बाईं आंख के पास गहरा घाव हो गया था, जिससे उन्हें आंख पर पट्टी बांधनी पड़ी। खराब मौसम की वजह से वह 8,300 मीटर की ऊंचाई पर तीन दिनों तक फंसी रहीं। मौत के इतने करीब होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। जैसे ही मौसम साफ हुआ, उन्होंने मात्र एक आंख की रोशनी के सहारे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें