फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल का डीएसए मैदान अब खेल विभाग के हवाले

Sun, 13 Apr 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
डीएसए मैदान में लगा बोर्ड।
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के डीएसए (जिला क्रीड़ा संघ) मैदान को खेल विभाग ने लीज पर ले लिया है। अब यहां प्रतियोगिता के लिए विभाग से संपर्क करना पड़ेगा। बकायदा विभाग की ओर से सूचना पट भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन


अंग्रेजी हुकूमत के दौर में मल्लीताल खेल मैदान में वर्ष 1883 में गठित जिमखाना क्लब के माध्यम से पोलो, हॉकी, फुटबाल प्रतियोगिताएं कराई जाती थीं। इतिहासकार प्रो.अजय रावत के मुताबिक वर्ष 1890 में यहां हॉकी तथा 1899 में फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गयी थी। क्रिकेट की शुरुआत बाद में हुई। आजादी के बाद गठित डीएसए ने जिमखाना क्लब के सहयोग से ऑल इंडिया ट्रेड्स कप, रामपुर कप समेत पूर्व में संचालित विभिन्न खेल गतिविधियों को सुचारु किया। इनमें से कई 100 वर्ष तथा इसके अधिक पुरानी हैं। आजादी के वर्ष शुरू स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता तथा बाद में अन्य स्थानीय स्तर की प्रतियोगिताएं शुरू की गईं। लेकिन 1963 से खेल मैदान को लेकर पालिका की लीज का नवीनीकरण न होने से डीएसए बैक फुट पर आ गई।
इधर बीते वर्ष जिलाधिकारी स्तर की जांच में डीएसए का सोसायटी एक्ट में नवीनीकरण लंबित पाया गया। संबद्ध संस्थाओं का भी पंजीकरण नहीं था। पंजीकरण, नवीनीकरण, नियमित ऑडिट न होने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया। इधर जिला खेल विभाग ने यहां सूचना पट लगा दिया है। इसके तहत अब मैदान की खेल गतिविधियां जिला खेल विभाग की ओर से संचालित की जाएंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने मैदान को लीज पर लेने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


......

कोट

मैदान लीज पर देने से पालिका को खासा लाभ होगा। खेल गतिविधियों से पालिका को कुछ नहीं मिलता था, लेकिन अब आय बढ़ेगी। - दीपक गोस्वामी, ईओ नगर पालिका।

......





यह रखी शर्तें

खेल मैदान में खेल गतिविधियों की बुकिंग के लिए करना होगा खेल विभाग से संपर्क।



बिना खेल किट के खेल मैदान में प्रवेश रहेगा वर्जित, अन्यथा होगी कार्रवाई।



बिना परिचय पत्र के किसी भी खिलाड़ी को खेल मैदान में प्रवेश नहीं।
प्रतियोगिता होने होने पर खेल अभ्यास शनिवार की सायं होगा।
रविवार को खेल मैदान पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें