फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिकाना हक की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर मालिकाना हक की मांग को लेकर तीन दिवसीय धरने पर बैठे ग्रामीण खेड़ा सुल्तान नगरी के ग्रामीणों ने बुद्ध पार्क में जमकर की नारेबाजी हल्द्वानी। मालिकाना हक को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर भूमिहीन मजदूर समिति के बैनर तले सुल्तान नगरी के लोगों ने बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में बुद्ध पार्क पहुंचे ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सुल्तान नगरी में वर्षों से रह रहे भूमिहीनों को अभी तक मालिकाना हक नहीं मिलने पर रोष जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि उनकी पीढ़ियां और वह लोग 70 वर्षों से गांव में रह रहे हैं लेकिन उन्हें आज तक जमीन में मालिकाना हक नहीं मिला है। जिससे ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले ग्रामीण पिछले चार दिन से अलग अलग स्थानों में नुक्कड़ सभा कर चुके हैं। प्रधान लीला बिष्ट के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन में ग्रामीणों ने भूमि का मालिकाना हक कब्जेदारों को दिए जाने की मांग की है। ग्राम खेड़ा गौलापार के अंतर्गत सुल्तान नगरी में वर्षों से रह रहे भूमिहीनों को आज तक मालिकाना हक नहीं मिला है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है। धरना सुबह दस बजे से दो बजे तक चला जिसमें संरक्षक मोहन सिंह बिष्ट, संयोजक बची सिंह कपकोटी, उपाध्यक्ष चंद्र राम, हंसी देवी, बलवंत सिंह दुग्वाल, अर्जुन सिंह बिष्ट, कुनाल सिंह बोरा, मोहन चंद्र, पूरन राम, नंद किशोर, हरीश राम, ललित, तरुण आर्या, शेर राम, शांति देवी, भुवन सिंह, विनोद चंद्र, मनोज कुमार, जगदीश चंद्र, नवीन चंद्र, दीवान राम, विपिन चंद्र, सरिता देवी, दीपा देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें