फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल  बारिश से ट्रेड्स कप हाकी के मुकाबले स्थगित 

Mon, 13 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में पांच घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश की वजह अमर उजाला   प्रायोजित तथा  डीएसए के  सहयोग से आयोजित 94वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप  हॉकी  प्रतियोगिता के तीनों मुकाबले नहीं खेले जा सके। अब यह मुकाबले मंगलवार 14 जून को खेले जाएंगें। 
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक सचिव चंद्र लाल साह ने बताया कि 14 जून को अब 6 मुकाबले खेले जाएंगें। जिसमें आज के तीन मुकाबले सहित कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगें। उन्होंने बताया कि मुकाबले सुबह 10.30 बजे से शुरु होंगे। प्रतियोगिता के तहत नार्दन रेलवे लखनऊ बनाम हाकी एसोसिएशन फिरोजपुर, ग्रेवाल स्पोटिंग क्लब  किलारायपुर बनाम डीएचए सुल्तानपुर, मेवाड यूनाइटेड उदयपुर बनाम मार्केडेय हाकी क्लब शाहबाद, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर बनाम एचपीएसजी पंचकुला, साउथ इर्स्टन सेंट्रल रेलेवे बिलासपुर झारखंड बनाम केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ तथा करनाल हांकी संघ बनाम मुरादाबाद हांकी क्लब के बीच मैच खेले जाएंगें। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें