फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार

Tue, 28 May 2024 06:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटकों का रुख पर्यटन स्थलों की ओर होने लगा है। सोमवार को भीड़ बढ़ने से पर्यटक स्थल गुलजार रहे।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक चिड़ियाघर, कालाढूंगी मोटर मार्ग पर सरिताताल के जंगल में स्थापित वाटरफाल, हिमालयन बाटनिकल गार्डन, सूखाताल स्थित केव गार्डन में खूब सैलानी पहुंचे। इसके साथ ही पर्यटकों ने बारापत्थर से लेकर टिफिन टॉप तक घुड़सवारी का आनंद लिया। वहीं कई पर्यटक हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, लवर्स प्वाइंट, मौस गार्डन पहुंचे।
इधर, माल रोड समेत पंत पार्क में लगी अस्थाई दुकानों के साथ ही तल्लीताल व मल्लीताल बाजारों के अलावा भोटिया माला बाजार, तिब्बती बाजार व पालिका मार्केट में पर्यटकों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें