नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल की ओर से 17 मार्च को पतलोट में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में लगभग 500 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यह मेला डाक बंगला लोनिवि पतलोट में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। क्वेस कॉर्प लिमिटेड पंतनगर रुद्रपुर के एचआर प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। नैप्स ट्रेनी पदों के लिए 18 से 25 वर्ष के 12वीं, आईटीआई और स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के माध्यम से होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 12200 से 14401 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा और कार्यस्थल पंतनगर होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित स्थान एवं तिथि पर उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए 05942-236087, 9927347474, 9410499684 पर संपर्क करें।