फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में खपाया जा रहा है नैनीताल का बायोमेडिकल वेस्ट

Tue, 22 Aug 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
विज्ञापन
biomedical waste - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नगर निगम हल्द्वानी के अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड में नैनीताल का बायोमेडिकल वेस्ट डाला जा रहा है। यह नगर निगम हल्द्वानी की ओर से ग्लोबल काशीपुर से मांगी गई सूचना में इसका खुलासा हुआ है। खुलासे के बाद भी नगर स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने नगर पालिका नैनीताल को अपना कूड़ा हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउंड भेजने और छह माह में कूड़े के निस्तारण के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद नैनीताल का कूड़ा हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउंड में आ रहा है। उच्च न्यायालय का यह भी आदेश है कि नगर निगम हल्द्वानी भी काठगोदाम बाइपास से बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण करें। 

ट्रंचिंग ग्राउंड में बायोमेडिकल वेस्ट डाले जाने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो नगर निगम की ओर से ग्लोबल काशीपुर से बायोमेडिकल वेस्ट के बारे में जानकारी मांगी गई थी। काशीपुर ग्लोबल ने जो सूची उपलब्ध कराई है, उसमें कहा गया है कि हल्द्वानी के 60 अस्पताल और नैनीताल का कोई भी अस्पताल उनके वहां बायोमेडिकल वेस्ट नहीं भेज रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने हल्द्वानी के 60 अस्पतालों को नोटिस भेजा था। साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहीन कुमार से नगर पालिका नैनीताल के कूड़े की प्रतिदिन जांच के निर्देश दिए गए थे।  नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने उसके बाद भी नगर पालिका नैनीताल के कूड़े की जांच नहीं की।

अधिकारियों ने माना, नगर पालिका के कूडे़ में डाल रहे हैं बायोमेडिकल वेस्ट

बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टरों ने खुद माना है कि वह अस्पताल का बायोमेडिकल वेस्ट नगर पालिका के कूड़े में डाल रहे हैं। साथ ही अधिकारियों का कहना है कि उनके अस्पताल से बायोमेडिकल वेस्ट न के बराबर निकलता है। 

क्या कहा किस अधिकारी ने 

मेडिकल वेस्ट न के बराबर है। जो निकलता है उसे नगर पालिका के कूड़े में फेंका जाता है।   
- डॉ. लक्ष्मण सिंह मेहता सीएमएस रैमजे अस्पताल

मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल के लिए मशीन लगी है जो इसे ट्रीट करके साधारण कूड़े में बदल देती है। इस कूड़े को नगर पालिका के कूड़े के साथ नगर के बाहर फेंका जाता है। 
- डॉ. तारा आर्या पीएमएस बीडी पांडे अस्पताल

नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कहा गया है कि नैनीताल नगरपालिका से आने वाले कूड़े की प्रतिदिन जांच की जाए। बायोमेडिकल वेस्ट मिलने पर नगर पालिका नैनीताल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- हरवीर सिंह नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें