फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड: रामपुर रोड पर अमेजन स्टोर में लगी आग, अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की जलकर मौत

Sat, 06 Jun 2026 02:44 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी (नैनीताल)

सार

Haldwani Fire News: जीतपुर नेगी क्षेत्र में अमेजन का स्टोर है। रात करीब साढ़े 11 बजे स्टोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
अमेजन स्टोर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में भीषण आग लग गई। अग्निकांड के दौरान स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। देर रात तक मौके पर दमकल और पुलिस फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन


रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी क्षेत्र में अमेजन का स्टोर है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे स्टोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास ही सटे ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर दमकल के साथ ही एसपी सिटी मनोज कत्याल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शटर तोड़कर किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक स्टोर पूरी तरह जल गया था।

वहां सो रहे दो कर्मचारियों की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई। उनकी पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के तौर पर की जा रही है। पुलिस ने उनके परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। मृतकों के शव एसटीएच भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


Nainital: नैनीताल में सैलानियों की भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्थाएं, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन

टेंपो, स्कूटी समेत सारा सामान जला

अग्निकांड में स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्टोर में चार्जिंग में लगी स्कूटी और वहां खड़ा टेंपो भी जल गया। बताया गया कि हादसे के दौरान स्टोर बंद था और कर्मचारी भीतर मौजूद थे।

आग लगने की सूचना पर मिलने पर तत्काल दमकल टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। दो कर्मचारियों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, जांच की जा रही है।
-मनोज कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें