फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी रामपुर में घूमने पहुंचे नैनीताल

Tue, 14 Feb 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
न वोट देंगे और न मुहल्ले में घुसने देंगे - फोटो : demo
विज्ञापन
नैनीताल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार कई जगह हो रही सघन चेकिंग के बावजूद यूपी के रामपुर जिले में चुनाव ड्यूटी पर आए नौ से अधिक पुलिसकर्मी असलहों से लैस होकर सोमवार को सरोवर नगरी घूमने पहुंच गए।
विज्ञापन
  सादे कपड़ों में नगर में रायफलधारियों को देखकर नगर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस उक्त सभी असलहेधारियों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। देर तक हुई पूछताछ में दर्ज बयान, पुलिस के जवान होने की पुष्टि के बाद इन सभी लोगों को छोड़ दिया गया।
सोमवार को दोपहर के समय सरोवर नगरी में भाजपा प्रत्याशी संजीव आर्य का जुलूस निकल रहा था, तभी मल्लीताल स्थित बोट स्टैंड, बैंड स्टैंड के पास कई युवक रायफल लेकर घूमते दिखे। कुछ लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना एसएसपी को दी।
विज्ञापन
  एसएसपी के निर्देश पर कोतवाल अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और नौ असलहेधारियों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आए। पूछताछ में इन लोगों ने पुलिस को बताया कि वह पुलिसकर्मी हैं। फतेहपुर, उत्तर प्रदेश से चुनाव ड्यूटी के लिए रामपुर आए थे।   सोमवार को ड्यूटी नहीं थी। इसलिए वह सभी लोग घूमने के लिए नैनीताल आ गए। पूछताछ के बाद कोतवाल अरुण कुमार ने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को मामले की जानकारी दी। इस पर एसएसपी खंडूरी ने संबंधित जिले के एसएसपी से संपर्क कर सभी जवानों की तस्दीक कराई।   उक्त जवानों के रामपुर में चुनाव ड्यूटी में आने की पुष्टि होने के बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें सख्त हिदायत देकर उन्हें रामपुर के लिए रवाना कर दिया। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता प्रभावी है और कई जगह पुलिस, उड़नदस्तों के माध्यम से वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके बावजूद उक्त जवान रायफल समेत रामपुर से नैनीताल तक पहुंच गए, इससे कई जगह की जा रही चेकिंग पर भी सवालिया निशान लग गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें