नैनीताल हाईकोर्ट ने डॉ. विनय कुमार भार्गव की ओर से दायर याचिका को वापस लेने के आधार पर खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को उचित समय पर दोबारा याचिका दायर करने की स्वतंत्रता प्रदान की है।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार डॉ. विनय कुमार भार्गव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 18 जुलाई 2025 के आदेश तथा 13 अगस्त 2025 के पत्र को चुनौती दी गई थी। जिसमें याचिकाकर्ता को मुनस्यारी इको हट्स निर्माण में अनियमितता की जांच रिपोर्ट के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। याचिका में कहा कि उनके विरुद्ध सक्षम प्राधिकारी ने बिना जांच कराए और उन्हें किसी भी स्तर पर अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया। याचिका में कहा कि यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों एवं सेवा संबंधी कानूनों के विपरीत है।