फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: चुनाव आयोग बताए...दो सूचियों में शामिल वोटरों पर क्या निर्णय लिया, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

Tue, 22 Jul 2025 04:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हाईकोर्ट ने बड़कोट उत्तरकाशी नगर पालिका के चुनाव में वोटरों का नाम दो जगह दर्ज होने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईकोर्ट ने बड़कोट उत्तरकाशी नगर पालिका के चुनाव में वोटरों का नाम दो जगह दर्ज होने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य चुनाव आयोग से स्पष्ट करने को कहा है कि लिस्ट के मुताबिक शामिल करीब 2695 दोहरे वोटर्स की वोटिंग पर क्या निर्णय लिया गया है।

मामले में एसडीएम ने जांच करके अपनी रिपोर्ट राज्य चुनाव आयोग को भेज दी थी। कोर्ट ने यह रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंदर एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार बड़कोट उत्तरकाशी निवासी राम सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि बड़कोट नगर पालिका की जनसंख्या 10555 है। जिसमें से 10,321 वोटर थे। लिस्ट को बढ़ाकर करीब 1000 हजार वोटरों को यह चिन्हित किए बगैर लिस्ट में शामिल किया गया कि वे कहां के थे। जब इसकी शिकायत एसडीएम से की गई तो उन्होंने शिकायत की जांच की।

विज्ञापन


जांच में करीब 2695 वोटर ऐसे पाए गए जिनका नाम दो वोटर लिस्ट में है। जिसकी रिपोर्ट राज्य चुनाव आयोग को भेजी है लेकिन अभी तक जानकारी नहीं मिली है कि उनके नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। कोर्ट ने रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें