हल्द्वानी। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नैनीताल की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों के अंडर 17 बालक वर्ग में चमोली, देहरादून और नैनीताल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नैनीताल ने पहला, टिहरी ने दूसरा और चमोली ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 19 बालक टीम इवेंट में पौड़ी, नैनीताल और देहरादून पहले तीन पायदान पर रहे। बालिका में नैनीताल प्रथम, चमोली एवं देहरादून क्रमश: दूसरे और तीसरे रहे। वहीं ओपन पुरुष वर्ग में टिहरी, नैनीताल, देहरादून और महिला में टिहरी, चमोली और देहरादून ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।