नैनीताल। डीएसबी परिसर के मुख्य गेट पर शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबाड़वाल के नेतृत्व में जुटे छात्रों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों और बढ़ती महंगाई के कारण छात्रों और आम नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही नीट परीक्षा की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार की मांग की। इस मौके पर आयुष आर्या, अभिषेक कुमार, मोहित बिष्ट आदि रहे।