फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज आज, भिड़ेगी 10 टीमें

Thu, 29 Oct 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला और पाल कॉलेज ऑफ टेक्नाेलॉजी एंड मैनेजमेंट की ओर से पाल कॉलेज में मां तुझे प्रमाण अभियान के तहत बृहस्पतिवार से नैनीताल फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी 10 टीमों को जर्सी का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


नैनीताल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ पाल कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट के चेयरमैन नारायण पाल और सीईओ निर्भय पाल करेंगे। इस दौरान टीम ऑनर खिलाड़ियों को जर्सी भेंट करेंगे। प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता को ट्रॉफी के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सर्वाधिक गोल वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट दिया जाएगा। उभरते हुए खिलाड़ी को रायजिंग स्टार और बेस्ट डिफेंडर के अलावा बेस्ट गोलकीपर को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक मैच में प्लेयर आफ द मैच का खिताब भी मिलेगा।
टूर्नामेंट के पहले दिन पहला मैच हीरा कुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के बीच सुबह 11 बजे से, दूसरा मैच दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल और एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच दोपहर 12:30 बजे से, तीसरा मैच बीएलएम एकेडमी और सिंथिया स्कूल के बीच दोपहर 1:30 बजे से और आखिरी मैच ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के बीच दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन




ये 10 टीमें लेंगी हिस्सा

स्कूल क्लब टीम ऑनर
सिंथिया सीनियर सेंकेडरी स्कूल हल्द्वानी लिट्ठी चौका जंक्शन आर्यन लाइन्स ईशिता त्रिपाठी
एवरग्रीन सीनियर सेंकेडरी स्कूल, बैलपड़ाव मनराल एसोसिएट थंडर बोल्ट्स सोबन मनराल
मदर ग्लोरी पब्लिक स्कूल, रामनगर भट्ट स्किन एलर्जी वॉइकिंस डा. सीपी भट्ट
दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी त्रिपाठी हॉस्पिटल टाइगर्स डॉ. नीरज त्रिपाठी
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी एलआईसी, फैंटम अटैकर्स अनिल सैनी
हीरा कुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गौलापार वाईटीडीओ टूर एंड ट्रेवल्स, डाइनमो वारियर्स बीएमएस खाती
स्वास्थ्यन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी पीएनबी, टाइटन्स सिद्धार्थ अधिकारी
ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, रामनगर श्रीराम स्पोर्ट्स, गोल्डन इगल्स संदीप गुप्ता
बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी प्राइड बिजनोटेल, रॉयल्स हैप्पी अटवाल
डॉन बॉस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्दूचौड़ कृष्णा आइकन बिल्डटेक, स्ट्राम स्टाईकर्स सचिन पांडे


यह हैं टूर्नामेंट के सहयोगी
उजाला सिगनेस सेंट्रल हास्पिटल हल्द्वानी और बालाजी इंटरप्राइजेज मुख्य सहयोगी रहेंगे। वहीं, लिट्ठी चौका जंक्शन, मनराल एसोसिएट, भट्ट स्किन एलर्जी, त्रिपाठी हॉस्पिटल, एलआईसी, वाईटीडीओ टूर एंड ट्रेवल्स, पीएनबी, श्रीराम स्पोर्ट्स, प्राइड बिजनोटेल, कृष्णा आइकन बिल्डटेक सहयोगी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें