फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज 27 से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला और पाल कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट हल्द्वानी की ओर से मां तुझे प्रणाम नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-5 की शुरुआत 27 अक्तूबर से हो रही है। प्रतियोगिता में जिले भर से 12 स्कूलों की टीम हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला कार्यालय में फुटबाल कोच के बीच प्रतियोगिता से संबंधित बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता 27 से 29 अक्तूबर तक तीन दिन पाल कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट हल्द्वानी में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। बैठक में पॉल कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट हल्द्वानी की ओर से कोच महेश बिष्ट, सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सुंदर सिंह कपकोटी, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के विवेक कुमार, सेंट थेरेसा के जितेंद्र सिंह बिष्ट, एवरग्रीन स्कूल के भुवन ढौंडियाल, हीरा कुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हर्षित थापा, स्वास्त्यन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के करन बिष्ट, टैगोर पब्लिक स्कूल के रमेश चंद्र आर्या, एबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नीरज सिंह बिष्ट, मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल रामनगर के महिपाल थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
ये हैं फुटबॉल प्रतियोगिता के सहयोगी
प्रतियोगिता में उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल मुख्य सहयोगी है। रक्षिता डेंटल क्लीनिक हल्द्वानी, श्रीराम स्पोर्ट्स हल्द्वानी, श्रीराम हॉस्पिटल, महाकाल ज्वैलर्स हल्द्वानी, श्री गोलज्यू फनीचर्स इंडस्ट्रीज हल्द्वानी, वरदान स्वीट्स हल्द्वानी, द मधुसूदन स्वीट्स हल्द्वानी, स्टार कंस्ट्रक्सन हल्द्वानी, नैनीताल मोटर्स हल्द्वानी, वासुदेव एजुकेशन ग्रुप फार्मेसी एंड लाॅ कॉलेज लामाचौड़, मनराल एसोसिएट्स हल्द्वानी, पहाड़ी बोल सहयोगी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें