नैनीताल। इस वर्ष सर्द मौसम में भी नैनीताल में गर्मी का अहसास हो रहा है। बीते वर्ष नौ दिसंबर 2024 और 12 जनवरी 2025 को बर्फबारी के दौरान भले ही तापमान में कमी आई हो, लेकिन अन्य दिनों में यहां बेहतर धूप खिली और तापमान भी बेहतर बना हुआ है। बीते दिवस नगर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था, जबकि मंगलवार को यह बढ़कर 23 डिगी पहुंच गया।
इससे पूर्व चार जनवरी को तापमान 23 डिग्री और तथा पांच जनवरी को 22 डिग्री दर्ज किया गया था। अन्य दिनों में भी नैनीताल में अधिकतम तापमान 14 से लेकर 18 डिग्री तक बना रहा, जिससे मौसम खुशनुमा ही बना रहा। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धुसिया ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद