फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में दोपहर में तपिश, शाम को राहत

Mon, 25 May 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मई के अंतिम सप्ताह में तपिश ने लोगों और पर्यटकों को परेशान कर दिया है। बीते कुछ दिनों से तापमान 28 डिग्री से 31 डिग्री के बीच बना हुआ है। दिन में यहां खासी गर्मी हो रही है। हालांकि शाम को हवा चलने से राहत मिल रही है। रविवार सुबह से आसमान साफ था। दोपहर बाद तपिश बढ़ने से मॉल रोड और भोटया मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा। नगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चिलचिलाती गर्मी के चलते घरों में पंखे चलने लगे हैं। कारोबारियों के मुताबिक होटल संचालक व अन्य लोग टेबल फैन की खरीद कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें