फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को सशक्त बनाने में महिलाओं का अहम योगदान : मंत्री

Mon, 25 May 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। माइंड पावर यूनिवर्सिटी भीमताल में रविवार को नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने महिलाओं को सम्मानित किया। कैड़ा ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने में महिलाओं का अहम योगदान है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में भी महिलाओं को आरक्षण मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा। कैड़ा ने कहा कि माइंड पावर यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा। यूनिवर्सिटी के चांसलर योगेश कुमार ने कहा कि आगे भी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट और दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा ने भी महिलाओं से निरंतर आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त मीनाक्षी कांडपाल, डॉ. श्वेता भोसले, डॉ. पवन, केडी सिंह, कमल जोशी, पुष्कर सिंह मेहरा, एसएस नेगी, जया बोरा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें