फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल पर्यटकों से गुलजार, दोपहर बाद बिगड़ी यातायात व्यवस्था

Sun, 18 Jun 2023 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सप्ताहांत में शनिवार को नैनीताल में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। पूरे दिन नगर के पर्यटक स्थलों में चहल पहल रही। सुबह से ही अस्थायी पार्किंग में बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को रोककर पर्यटकों को शटल के माध्यम से नैनीताल भेजा गया। पूरे दिन नगर में यातायात व्यवस्था सही चलने के बाद शाम को नगर की मालरोड में वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

शनिवार को नैनीताल में सुबह से पर्यटकों की आवाजाही जारी रही। पर्यटक स्थलों में भी लोग चहलकदमी करते नजर आए। मालरोड, पंतपार्क, भोटिया बाजार, बड़ा बाजार में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। नौकायन के लिए पूरे दिन बोट स्टैंडों में पर्यटकों की भीड़ लगी रही। शहर में यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए सुबह से ही अस्थायी पार्किंग स्थलों में पुलिस बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को रोकते रही। जहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा गया।
वहीं शाम को चार बजे के बाद नैनीताल में अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमराने लगी जिसके चलते मालरोड में एक घंटे से ज्यादा समय तक लंबी कतार लगी रही। इस दौरान पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि नगर के पार्किंग स्थल पैक होने केे बाद सुबह से ही अस्थायी पार्किंग स्थलों में बिना बुकिंग वाले वाहनों को रोका गया है। बताया कि अस्थायी पार्किंग स्थलों में शाम तक 1000 से ज्यादा वाहन पार्क हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें