फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली ने शाहजहांपुर को 2-0 से हराया

Sun, 18 Jun 2023 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
डीएसए मैदान में गेंद के लिए जूझते दिल्ली और शाहजहांपुर के खिलाड़ी। संवाद 
विज्ञापन
नैनीताल। अमर उजाला की ओर से प्रायोजित 98वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत शनिवार को एक प्री-क्वार्टर मैच खेला गया। सीएजी दिल्ली और टाउन हॉल क्लब शाहजहांपुर के मध्य हुए मैच में दिल्ली ने 2-0 से मुकाबला जीता।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेले गए मुकाबले में सीएजी दिल्ली और टाउन हॉल क्लब शाहजहांपुर की टीमें आमने सामने रहीं। इस दौरान मुकाबले के 21वें मिनट में सीएजी दिल्ली के दीपक यादव ने पहला गोल कर मध्यांतर तक 1-0 से बढ़त बनाई। इसके बाद दिल्ली के मनीष यादव ने 48वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिलाई।
मुकाबले में अंपायर गोविंद लटवाल, सौरभ गुप्ता रहे। इसके अलावा तकनीकी समिति में ललित साह, राजेश साह, रोहित साह, कैलाश बोरा, दीपक साह रहे। वहीं प्रतियोगिता निदेशक सीएल साह जबकि उद्घोषक मनोज चौहान रहे।
विज्ञापन

-
आज होंगे तीन मुकाबले
नैनीताल। हॉकी प्रतियोगिता के सचिव सीएल साह ने बताया कि रविवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। कहा कि पहला मुकाबला 2:15 बजे स्टूडेंट हॉकी क्लब रामपुर और दिल्ली इलेवन के मध्य होगा। इसके बाद नॉर्थ रेलवे लखनऊ और चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर के मध्य दूसरा मुकाबला 3:30 बजे शुरू होगा। 4:45 बजे सीएस जालंधर व ऋषि मॉर्कंडे शाहबाद के मध्य तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें