नैनीताल। यदि आप अपना घर बनाना चाहते हैं और आपके पास पैसा नहीं है तो चिंता मत कीजिए। नैनीताल बैंक मात्र 8.40 फीसदी की दर से होम लोन उपलब्ध करा रहा है। बैंक ने तो यहां तक दावा किया है कि होम लोन मात्र 15 मिनट में स्वीकृत कर दिया जाएगा और टेक ओवर में किसी प्रकार का शुल्क बैंक नहीं लेगा। बैंक का यह विशेष आफर पहली मार्च से शुरू हुआ है जो 31 मार्च तक चलेगा। ऋण अदायगी का समय भी 30 साल रखा गया है।
नैनीताल बैंक के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति ने किसी दूसरे बैंक से ऋण लिया है तो वह भी नैनीताल बैंक की इस योजना का लाभ ले सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदक के संबंध में समस्त जानकारियां उपलब्ध होने पर मात्र पंद्रह मिनट में लोन स्वीकृत कर दिया जाएगा। बैंक ने खाद एवं कृषि प्रसंस्करण इकाइयों को सरल शर्तों पर ऋण देने के लिए वेयरहाउस रसीद के तहत ऋण योजना भी चालू की है।