फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में वरिष्ठ होल्यार नरेंद्र पंत सम्मानित

Mon, 13 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। 
विज्ञापन
नैनीताल के होल्यार सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को भारी ठंड के बावजूद होली की धूम मची रही। तल्लीताल में नैनीताल समाचार परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ होल्यार नरेंद्र पंत को अनूप साह स्मृति सम्मान से नवाजा गया तो दूसरी ओर युगमंच की ओर से बैठ होली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा की ओर से फागोत्सव के तहत मल्लीताल बाजार में होली जुलूस निकाला गया। इस दौरान आकर्षक परिधानों में सजे बच्चों के स्वांग ने भी दर्शकों को मन जीत लिया। शेरवानी लॉज स्थित शिव मंदिर, मां वैष्णव देवी मंदिर समिति की ओर से महिला होली का आयोजन किया गया। 

नैनीताल समाचार प्रांगण में आयोजित होली में अपनो विरन मोहे देरी ननदिया, मैं होली खेलन जात वृंदावन.., ठाड़े रहो घनश्याम अपने..., तुम सिद्ध करो महाराज होलिन को दिन में..., मैं तो कोसूंगी लाल कान्हा ने मेरी नई रे चुनरिया फाड़ी.. सबको मुबारक होली.. आदि होली गीत गाए गए।
विज्ञापन


वहां वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, जहूर आलम, डॉ. पंकज उप्रेती, हरीश पंत, लता त्रिपाठी, डॉ. शीला रजवार, बृजमोहन जोशी, सुरेश गुरुरानी आदि होल्यार थे। बाद में होली जुलूस भी निकाला गया।

मल्लीताल राम सेवक सभा में अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, उपाध्यक्ष अनूप शाही, महासचिव राजेंद्र लाल साह के नेतृत्व में दो बजे से बच्चों का स्वांग उसके बाद आकर्षक होली जुलूस निकाला गया। बाद में बच्चों को पुुरस्कृत भी किया गया। शाम 6:30 बजे होलिका दहन कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान देवेंद्र लाल साह, डॉ. मोहित सनवाल, हीरा रावत, किशन नेगी, संतोष पांडे आदि थे। शेरवानी लॉज स्थित शिव मंदिर में आयोजित महिला होली में चीना हाउस, हंस निवास, सैनिक स्कूल, वैभरली, गोपाला सदन, मोहन पार्क आदि क्षेत्रों की महिलाओं ने भाग लिया और भक्तिपूर्ण होलियां प्रस्तुत की। पूर्व सभासद मनोज अधिकारी, पंकज मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रसाद वितरण हुआ। वहां शांति मेहरा, पारस साह, दिनेश मेहता, जीतेंद्र सिंह, माधव सिंह, माधव पालीवाल आदि थे।

नैनीताल। नैनी महिला जागृति संस्था की अध्यक्ष मंजू रौतेला ने बताया कि 15 मार्च को दोपहर 12 बजे से मां नयना देवी मंदिर की धर्मशाला में होली मिलन समारोह होगा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी अजय कुमार होंगे। समारोह में महिला होली टीमों की ओर से होली गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें