फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक होमगार्ड की मौत, दूसरा घायल

Fri, 01 Dec 2023 09:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल के पास फिर से एक सड़क हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी से वापस खनस्यू लौट रहे होमगार्ड की बाइक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक के खाई में गिरने से एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी होमगार्ड घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी से वापस खनस्यू लौट रहे होमगार्ड की बाइक गुरुवार की देर शाम अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक के खाई में गिरने से एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी होमगार्ड घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


खनस्यू थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम दीपक पनेरू (35) पुत्र त्रिलोचन पनेरू निवासी डालकन्या खनस्यू और मदन चंद्र बहुगुणा (26) पुत्र उर्बादत्त बहुगुणा निवासी करायल खनस्यू बाइक से हल्द्वानी से वापस अपने घर ओखलकांडा को लौट रहे थे। खनस्यू से पहले बसौतिया पुल के पास बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से  गहरी खाई में गिरे दीपक पनेरू और सड़क पर गिरे मदन चंद्र बहुगुणा को घायल अवस्था में ओखलकांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दीपक पनेरू को मृत घोषित किया। वहीं मदन को गंभीर चोट के चलते हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों होमगार्ड के जवान है। मृतक खनस्यू थाने में तैनात था। घटना की सूचना लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें