फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में हादसा: कैंची धाम में खाई में गिरी कार, हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, चार घायल

Thu, 12 Nov 2026 08:39 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में दर्दनाक हादसा हुआ है। कैंची धाम में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बचाव अभियान चलाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से कैंची धाम दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की कार बुधवार की देर रात एक बजे कैंची धाम के पास निगलाट में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और चार श्रद्धालु घायल हो गए। 
विज्ञापन


कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय सिंह, कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा पुलिस कर्मियों और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। 

हादसे में संदीप शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी मनकापुर थाना भुता बरेली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल अनुज तिवारी (29) पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी निवासी शेखरपुर बरेली (वाहन चालक), सनी (23) पुत्र तेजराम निवासी मनाकपुर भुता बरेली, रवि पुत्र दिवेश मौर्य और संचित तिवारी (26) पुत्र डॉ रत्न नारायण तिवारी ग्राम शेखरपुर भुता बरेली को घायल हालत में 108 एंबुलेंस से भवाली सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें