फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीझील में उतराता मिला पर्यटक गाइड का शव, मशक्कत के बाद कांटा डालकर निकाला बाहर

Mon, 03 Apr 2023 04:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

मल्लीताल जूम लैंड बोट स्टेंड के पास लोगों ने झील में एक शव देखा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
नैनीझील
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में नैनीझील में रविवार को एक व्यक्ति का शव उतराता नजर आया। पुलिस व दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर शव को झील से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त मेहरागांव दन्या अल्मोड़ा निवासी पर्यटक गाइड के तौर पर हुई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


रविवार को मल्लीताल जूम लैंड बोट स्टेंड के पास लोगों ने झील में एक शव देखा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाल डीवी सोलंकी और एसएसआई दीपक बिष्ट पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी के पहुंचते ही शव झील में ओझल हो गया।

काफी मशक्कत बाद शव न मिलने पर दमकल टीम को बुलाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद झील में कांटे डालने पर शव मिला। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि शव की पहचान मेहरागांव दन्या अल्मोड़ा निवासी ललित सिंह (35) के रूप में हुई। ललित नैनीताल में पर्यटक गाइड का काम करता था। मृतक के परिजन भी नैनीताल पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें