फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर डांठ के पास कूड़े से पटी नैनी झील

Mon, 06 Apr 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटक सीजन शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में पर्यटक सरोवर नगरी पहुंच रहे हैं, लेकिन पर्यटकों का स्वागत ही नगर में हनुमान गढ़ी के पास पालिका के बनाए कूड़ा खड्ड से हो रहा है। झील के दर्शन होते ही डांठ में सबसे पहले कूड़े पर नजर पड़ती है। पालिका प्रशासन सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के भले ही लाख दावे करे, लेकिन नगर के अन्य इलाकों में भी कूड़े के चलते स्थानीय लोगों का चलना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन



वेतन नहीं मिलने से गुस्साए पालिका कर्मी बीती 31 मार्च को दिनभर हड़ताल पर रहे। इस दौरान सरोवर नगरी कूड़े से पटी रही। इसके अलावा पिछले 48 घंटों में हुई बारिश ने फिर पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। रविवार को डांठ के पास नैनी झील में गंदगी का अंबार लगा रहा। वहीं डीएसए पार्किंग स्थल में कूड़ेदान की बजाए पूरा कूड़ा मैदान में बिखरा रहा। पालिका प्रशासन को पता नहीं यह कूड़ा क्यों नहीं दिखता। बारिश के कारण कूड़ा इधर-उधर फैल रहा है।


दो-तीन दिन अवकाश होने के कारण झील और डीएसए मैदान में कूड़ा फैला है। फिर भी कुछ स्थानों पर संविदा कर्मियों से सफाई कराई गई। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक सभी स्थानों से कूड़ा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहिताश शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें