टिकट लेने के लिए काठगोदाम पहुंचा यात्री
- फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर 61 दिन बाद फिर से शुक्रवार को रिजर्वेशन काउंटर शुरू हो गया। पहले दिन सुबह आठ बजे से 12 बजे कुछ ही लोग रिजर्वेशन कराने पहुंचे। इज्जतनगर रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी सिर्फ दो जून से शुरू होने वाली नैनी-दून जनशताब्दी के ही आरक्षित टिकट मिलेंगे। उत्तराखंड में यात्री आरक्षण केंद्र से पहली पारी में सुबह आठ से 12 बजे तक और दूसरी पारी में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक टिकिट रिजर्व करा सकते हैं। फिलहाल कुछ दिन टिकट रिफंड नहीं होंगे।