फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहान में दो कारों पर हाथी ने किया हमला

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाईवे 121 पर मोहान के बीच बाजार में एक हाथी ने दो कारों पर हमला कर दिया। हाथी ने दोनों कारों के शीशे तोड़कर खाने का सामान ले लिया। वन कर्मियों ने किसी तरह हाथी को हाईवे से उतारकर जंगल की ओर खदेड़ा। करीब 12:08 बजे कार पर हाथी ने हमला किया। कार चालक जैतपुर एक्सटेंसन दिल्ली निवासी हीरा सिंह, निर्मला रावत, भगत सिंह, लक्ष्मी देवी और भास्कर को हाट चौखुटिया छोड़ने जा रहा था। हाथी ने कार का शीशा तोड़कर खाने का सामान ले लिया। तभी मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने किसी तरह हाथी को मौके से खदेड़कर जंगल की ओर भेजा। इसके बाद सुबह पांच बजे एक बार फिर से हाथी सड़क पर आ गया। इस बार हाथी ने दूसरी कार को अपना निशाना बनाया। इस बार भी हाथी ने कार का शीशा तोड़कर खाने का सामान ले लिया। रामनगर वन प्रभाग के मोहान चौकी में तैनात अमित सिंह और पंकज जोशी ने हाथी को खदेड़कर जंगल की ओर भेजा। गनीमत रही कि दोनों हादसों में किसी को चोट नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें