फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नायब सूबेदार भरत ने माउंट कुन पर दूसरी बार फहराया तिरंगा

Tue, 21 Jul 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। भारतीय सेना की 17 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात नायब सूबेदार भरत सिंह रावत ने 7077 मीटर ऊंचे माउंट कुन पर दूसरी बार सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया है। भारतीय सेना के पर्वतारोहण अभियान के तहत लद्दाख के जांस्कर रेंज स्थित माउंट कुन पर अभियान 14 जुलाई को बेस कैंप से शुरू हुआ। बिंदुखत्ता के इंदिरानगर नंबर दो निवासी रावत ने बताया कि दल ने 17 जुलाई को सुबह 8:25 बजे शिखर पर तिरंगा लहराया। अभियान का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश कुमार (एसएम), 10 डोगरा ने किया। अभियान दल में तीन जेसीओ, आठ सैनिकों सहित कुल 28 पर्वतारोही शामिल थे। भरत सिंह रावत इससे पहले भी 18 जुलाई 2023 को माउंट कुन पर तिरंगा फहरा चुके हैं। पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि भरत रावत की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पूर्व सैनिक संगठन के मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भरत रावत की सफलता उत्तराखंड के वीर जवानों की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें