फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैक पीयर टीम का दौरा पूरा, अब ग्रेडिंग का इंतजार

Sun, 05 May 2024 03:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग के लिए पुनर्मूल्यांकन के तहत आई राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पीयर टीम ने निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया है। अब विवि प्रशासन को नैक टीम की ओर से दिए जाने वाले ग्रेड का इंतजार है। टीम की ओर से अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन सबमिट की जा चुकी है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को टीम के चेयरमैन प्रो. टीवी कट्टीमनी ने देवदार सभागार में बैठक की। इसमें नैक टीम ने रिपोर्ट की एक कॉपी बंद लिफाफे में कुलपति प्रो. डीएस रावत को भी दी। उक्त रिपोर्ट तब तक लिफाफे में बंद रहेगी, जब तक नैक से विवि की नई ग्रेड को लेकर रिजल्ट जारी नहीं कर दिया जाता। नैक पीयर टीम में चेयरमैन प्रो. टीवी कट्टीमनी ने कहा कि मौजूदा वक्त में जरूरी है कि शिक्षण पद्धति के तमाम नई तकनीक और संसाधनों को अपनाया जाए। इस मौके पर प्रो. अपूर्वा रतन घोष, प्रो. दिनेश कुमार मेहता, प्रो. मुरलीकृष्णा, प्रो. चंद्रकांत बाविस्कर, प्रो. हेमंत शर्मा के साथ कुविवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा, वित्त नियंत्रक अनीता आर्या, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संतोष कुमार, डॉ. महेंद्र राणा, प्रो. प्रदीप गोस्वामी, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. संजय पंत, प्रो. एमसी जोशी, प्रो. दिव्या उपाध्याय, प्रो. गीता तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें