फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुन भर आईं आंखें

Tue, 03 Nov 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। दुम्काबंगर बच्चीधर्मा स्थित प्राचीन भूमिया मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन श्रीकृष्ण और सुदामा के दिव्य मिलन का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा व्यास आचार्य कपिल देव महाराज ने इस अनूठी मित्रता का वर्णन करते हुए इसके गहरे संदेश पर प्रकाश डाला। इस दौरान सजी मनमोहक झांकी ने मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य यजमान बुद्धि बल्लभ नैनवाल, मंदिर अध्यक्ष बंशीधर भट्ट, पंडित जमुना दत्त भट्ट, कमल भंडारी, ललित धरियाल आदि रहे।
विज्ञापन

दीपोत्सव में एक दीपक प्रज्ज्वलित करने का आह्वान
लालकुआं। श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। संत महात्मा आलोकनंद ने कहा कि सत्संग रूपी ज्ञान की त्रिवेणी में शामिल होना जन्म-जन्मांतर के पुण्यों का फल है। उन्होंने दीपोत्सव पर एक दीपक अपने इष्ट आराध्य सदगुरुदेव के नाम प्रज्वलित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भगवान दास वर्मा, मथुरा भाई, केसर सिंह धामी, ध्यान सिंह रावत, गोविंद देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें