रामनगर (नैनीताल)। पर्वतारोहण शिविर में रामनगर महाविद्यालय की 79 यूके बटालियन एनसीसी इकाई की कैडेट मुस्कान और तनिषा ने मेडल जीते हैं। एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड की ओर से रॉक क्लाइंबिंग एवं ट्रेनिंग कैंप पिथौरागढ़ में आयोजित किया।
शिविर में आयोजित प्रतियोगिताओं में रैपलिंग में रामनगर महाविद्यालय की कैडेट मुस्कान बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर मेडल जीता जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रुप डांस में कैडेट तनिषा ने मेडल अर्जित किया। शिविर से कैडेटों की वापसी पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे, कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक, लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस खनका, एएनओ लेफ्टिनेंट डीएन जोशी व लेफ्टिनेंट कृष्णा भारती ने कैडेटों को बधाई दी। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मौर्य, सूबेदार मेजर पाकेश चौहान, सूबेदार महेश पांडे आदि मौजूद रहे।