फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: कैंची मंदिर में बनेगा म्यूजियम, सहेजी जाएंगी नीब करौरी बाबा की स्मृतियां, शासन को भेजा प्रस्ताव

Tue, 07 Feb 2023 06:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली(नैनीताल)

सार

भवाली से नौ किलोमीटर दूर स्थित कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के भक्तो की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने 163 वाहनों की पार्किंग का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-विदेश में विख्यात कैंची मंदिर में बाबा नीब करौरी महाराज की स्मृतियां संजोने के लिए म्यूजियम बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग ने कैंची में पार्किंग, रेस्टोरेंट के साथ ही म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। म्यूजियम में बाबा से जुड़ी स्मृतियों को विभिन्न माध्यमों से सहेजा जाएगा।

विज्ञापन


भवाली से नौ किलोमीटर दूर स्थित कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के भक्तो की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने 163 वाहनों की पार्किंग का प्रस्ताव शासन को भेजा है। उसी प्रस्ताव के तहत कैंची में अब एक म्यूजियम और रेस्टोरेंट का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। शासन से जल्द इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद हैं।

कैंची में पार्किंग के साथ म्यूजियम और रेस्टोरेंट को भी प्रस्ताव में शामिल कर 5.50 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। म्यूजियम की देखरेख करने का जिम्मा कैंची मंदिर ट्रस्ट को दिया जाएगा। इस संबंध में प्रबंधन के लोगों के साथ बैठक हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बृजेंद्र पांडेय, जिला पर्यटन अधिकारी

पर्यटन विभाग ने म्यूजियम का प्रस्ताव शासन को भेजा है। म्यूजियम में बाबा से जुड़ी सभी चीजों की जानकारी के साथ.साथ उनके जीवनी के बारे में सभी जानकारी उसमें उपलब्ध होगी। इसके साथ ही बाबा की ओर से देश भर में स्थापित किए गए मंदिरों के इतिहास को भी यहां संजोया जाएगा। बाबा पर बनी छोटी-छोटी वीडियो भी यहां दिखाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

विनोद जोशी, प्रबंधक कैंची मंदिर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें